शुक्रवार, 10 सितंबर 2010

!! राधे राधे !!

क्या बोले कान्हा की धडकन

किसको ढूंढें कान्हा निधिवन
कौन चुराए कान्हा का चितवन
कौन समाया कान्हा के मन

किसको पुकारे मुरली की धुन
दौड़े कान्हा किसकी आहट सुन
वृन्दावन में गूंजे किसकी रुनझुन
ब्रज की भूमि गाये किसके गुण


इन सबका है एक ही जवाब
राधे राधे!! राधे राधे !!
राधे राधे!! राधे राधे !!
राधे राधे!! राधे राधे !!